Report by : CWN Desk
Published at :
लक्ष्मणझूला में डूबते हुए 2 कांवडियों की एसडीआरएफ ने बचाई जान
लक्ष्मणझूला में डूबते हुए 2 कांवडियों की एसडीआरएफ ने बचाई जान

ऋषिकेश। 7 जुलाई 2023 को दो अलग-अलग घटनाओं में SDRF टीम ने  *वान प्रस्थ घाट* और  *नाव घाट* पर 2 कांवडियों के बहने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल बचा लिया गया।
आज प्रातः वान प्रस्थ घाट पर एक कांवड़िया नदी में बहते हुए काफी आगे पहुंच गया। एसडीआरएफ तैराक अनूप रावत ने थ्रो बैग डालकर कांवड़िये को नदी से बाहर निकाल लिया, वही अभी दिन में नाव घाट पर एक कांवड़िया नदी में नहाते समय डूब गया तभी SDRF टीम के तैराक मातबर सिंह व सुमित तोमर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में कूदकर कांवड़िये के बालों से पकड़ कर बाहर खींचकर किनारे निकाला गया। मौके पर सभी श्रद्धालुओं द्वारा एसडीआरएफ टीम आभार प्रकट किया ।
रेस्क्यू किए गए व्यक्ति
अमन कुमार पुत्र श्री तेजपाल सिंह उम्र 17 वर्ष, भीम नगर , गाजियाबाद
निखिल पुत्र श्री महेंद्र , उम्र 16 साल, गुरुग्राम, हरियाणा
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम
एएसआई महावीर सिंह, मातबर सिंह, सुमित तोमर, सुमित नेगी, अनूप रावत, नागेंद्र सिंह,

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›