Report by : CWN Desk
Published at :
बाज़पुर के किसानों से ठगी करने वाले एक साल से फरार 25 हजार के इनामी को एसटीएफ ने दिल्ली से पकड़ा

उत्तराखंड एसटीएफ का वांछित अपराधियों  की धरपकड़ का सिलसिला जारी
देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशानुसार इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। एसटीएफ को इसी क्रम में टेक्निकल सर्विलांस एवं गोपनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की थाना बाजपुर से  25000 के इनामी वांछित अभियुक्त राजीव पुत्र मान सिंह निवासी जगादरी जिला यमुनानगर जिसके द्वारा आर. के. कंस्ट्रेक्शन  नाम की कम्पनी खोली गई थी तथा अपने साथी अनिल कुमार के साथ मिलकर ग्राम खमरिया में एक किसान से पेड़ो के कटान करने के नाम पर लाखों रूपयो की ठगी कर दी थी तथा पिछले वर्ष  से वांछित चल रहा है एवं लगातार फरार है। सूचना मिली कि यह  दिल्ली में छिपकर रहा रहा है। उक्त सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में   एसटीएफ की एक टीम  दिनांक 18/07/23  को दिल्ली के लिए रवाना हुई एवं लगातार तलाश करने लगी।
एस टी एफ टीम  द्वारा सूचना एवं टेक्निकल सर्विलांस के सहयोग से दबिश देकर  दिनांक  19/07/2023 को  वांछित अभियुक्त राजीव  को दिल्ली आज़ादपुर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधी का नाम
राजीव पुत्र मान सिंह  निवासी कस्बा जगादरी थाना सिटी जगादरी जिला यमुनानगर उम्र करीब 44 वर्ष
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त द्वारा वर्ष 2022 में थाना बाज़पुर  क्षेत्र में एक किसान  से 22 लाख रूपये की ठगी की थी। अभियुक्त एक शातिर किस्म का ठग है जिसके विरुद्ध पोंटासाहिब यमुनानगर एवं बिलासपुर क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनकी जानकारी एकत्र की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›