Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी झील में डूबा 9 साल का बालक, एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी। जनपद नियंत्रण कक्ष, जनपद टिहरी गढ़वाल से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि टिहरी झील के पास छाम क्षेत्र में एक बालक डूब गया है, जिसमे सर्चिंग हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक कविंद्र सजवान के हमराह SDRF डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। घटनास्थल व आसपास के संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई व डीप डाइवर्स द्वारा भी झील के तल तक जाकर सर्चिंग की गई, परन्तु बालक का कोई पता नही मिल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने लगाया निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 245 लोगों की हुई जांच

रेस्क्यू टीम इंचार्ज निरीक्षक कविंद्र सजवाण द्वारा बताया गया कि उक्त बालक अपने अन्य दोस्तों के साथ झील में नहाने आया था। नहाते समय अचानक ही वह तेज़ बहाव की चपेट में आकर बहने लगा और कुछ देर बाद नज़रों से ओझल हो गया। इसकी सूचना तुरन्त ही साथियों द्वारा पुलिस को दी गई। लगातार हो रही बारिश के कारण टिहरी झील का जल स्तर बहुत बढ़ गया है। ऐसे में बालक के घटनास्थल से से काफी दूर तक बहने की संभावना को नकारा नही जा सकता। अभी रात्रि के बढ़ते अंधकार व लगातार हो रही वर्षा के कारण सर्च ऑपरेशन को ज़ारी रखने में कठिनाई हो रही है। कल प्रातःकाल पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जमानत पर छूटने के बाद विधायक उमेश शर्मा बोले, बिरादरी हमारी भी है। हम लावारिश नहीं, सुनिए

बालक का विवरण :- आशीष, उम्र 9 वर्ष,पुत्र श्री अमृत पाल
निवासी :- धरवाल गांव कांडीसोड़ टिहरी गढ़वाल।

Select Language

Advertisement