Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

सीमा हैदर की तरह अब प्रेमी से मिलने “उस पार” पहुंची भारत की अंजू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पति से बोली जयपुर जाना है और पहुंच गई पाकिस्तान, 4 साल से पाकिस्तान के युवक से है दोस्ती
दो बच्चों की मां है अलवर निवासी अंजू

नई दिल्ली। पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद अब भारत की 34 साल की अंजू भी अपने प्यार के लिए पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा में पहुंच गई है। राजस्थान के अलवर जिले की अंजू शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है।
अंजू की पाकिस्तान के नसरुल्लाह से चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। नसरुल्लाह ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा का रहने वाला है। अंजू एक महीने की विजिट वीजा लेकर अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह के घर पर है। शुरुआत में पाक पुलिस ने पूछताछ के लिए अंजू को हिरासत में ले लिया था, लेकिन अंजू के पास वैध दस्तावेज होने के कारण पुलिस को छोड़ना पड़ा।
अंजू के घरवालों ने नसरुल्लाह के साथ उनके प्रेम संबंध होने से इनकार किया है। अंजू के घरवालों का कहना है कि वो वैध दस्तावेजों के साथ विदेश मंत्रालय की अनुमति लेकर पाकिस्तान घूमने गई है। लेकिन पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि अंजू नसरुल्लाह से बहुत प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती हैं।
अंजू के पति का कहना है कि वो किसी के संपर्क में थी, उसे इस बात की जानकारी नहीं थी। वो विदेश में नौकरी करना चाहती थी, इसलिए 2020 में उसने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। अंजू के पति ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। वो दोनों बच्चों को छोड़कर उसे बिना बताए पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू के पति ने बताया कि वो अपने मायके नहीं जाती थी। वो जयपुर जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन लाहौर पहुंचने के बाद उसने वीडियो कॉल किया और बताया की वो पाकिस्तान पहुंच गई है। अंजू के पति ने उससे वापस लौटने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement