Connect with us

नई दिल्ली

धानाचूली पुलिस ने पकड़ा अवैध बीयर का जखीरा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो गिरफ्तार, वाहन किया सीज, आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

बीते शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान पकड़ा 800 पेटी अवैध बीयर के साथ केंटर

धानाचूली(नैनीताल) यहां के चौकी प्रभारी ने बीते शुक्रवार की देर रात चेकिंग के दौरान सप्लाई की जा रही 800 पेटी अवैध बीयर का एक जखीरा बरामद कर दो लोगो को गिरफ्तार कर कैंटर को भी सीज कर दिया है। यह अभी तक की मुक्तेश्वर थाने क्षेत्र की सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है।
शनिवार को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धानाचूली विजय कुमार मय पुलिस टीम के द्वारा शांति व्यवस्था/कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चौकी धानाचूली चेक पोस्ट पर रात्रि समय करीब 2 बजे चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 0213 को रोकर चेक किया गया तो कैंटर में से 800 पेटी बियर बटवाइजर बरामद की गई। वही वाहन चालक के पास सही दस्तावेज नही होने के कारण उक्त बियर को वाहन सहित सीज कर दिया गया। जबकि दो अभियुक्त राहुल (23)पुत्र सोमपाल निवासी बरहनी बाजपुर उधम सिंह नगर व संजय आर्य (19)पुत्र कैलाश आर्य निवासी आईटीआई कॉलोनी थाना बनभूलपुरा को हिरासत पुलिस लेकर थाना मुक्तेश्वर में आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। वही थानाध्यक्ष ने जोशी ने बताया अभियुक्तों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही पुलिस टीम में एसआई विजय कुमार चौकी प्रभारी,एचसीपी जगदीश भारती, कांस्टेबल ललित मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement