Connect with us

देहरादून

बारिश थमते ही राजधानी में चढ़ा पारा, एक सितम्बर को 23 साल में दूसरी बार पहुंचा 35 डिग्री तापमान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा का क्रम थमने के बाद चटख धूप खिलने से पारा लगातार चढ़ने लगा है। जिससे उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। सितंबर के पहले ही दिन पारा उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया।
दून का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि बीते 23 वर्ष में सितंबर में दूसरा सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले केवल वर्ष 2020 में ही पारा 35 के पार पहुंचा था। हालांकि, सितंबर में अधिकतम तापमान का आल टाइम रिकार्ड वर्ष 1974 में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अगस्त के अंतिम सप्ताह में मानसून कमजोर पड़ने के बाद दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा लगातार चढ़ रहा है और गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। बीते एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
शुक्रवार को सितंबर के पहले दिन ही सूर्य के तेवर और तल्ख हो गए। दून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। जबकि, सितंबर में वर्ष 2020 के बाद यह केवल दूसरी बार हुआ है। अगले कुछ दिन भी ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में पारे में और इजाफा होने की भी आशंका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement