Report by : Paras Bisht
Published at :
घरेलू गैस की अवैध काला बाजारी का पुलिस ने किया खुलासा,अभियुक्त गिरफ्तार

हल्द्वानी- सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के निर्देश पर वनभूलपुरा ताज मस्जिद वाली गली में स्थित एक घर पर पूर्ति विभाग/पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा घरेलू गैस की अवैध रिफलिंग करते पकड़े जाने पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। मौके से 18 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 10 कमर्शियल गैस सिलेंडरों जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से हल्द्वानी गैस सर्विस हल्द्वानी के स्टोरकीपर की सुपुर्दगी में दिए गए । इसके साथ साथ 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 01 फुटपंप रेगुलेटर पाईप सहित एवम 03 छोटे रेगूलर, 04 लोहे के बांसुरी रिफलिंग उपकरण, 01 स्टील का नोजल, 02 रेगुलेटर पाईप , 01 प्लास जब्त कर थाना वनभूलपुरा की सुपुर्दगी में दिया गया।
पूर्ति निरीक्षक अरूण खुल्बे द्वारा अभियोग 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत थाना वनभूलपुरा में पंजीकृत कराया गया। कार्यवाही टीम में राहुल सिंह डांगी पूर्ति निरीक्षक, रेनू त्रिपाठी पूर्ति निरीक्षक , संजीत राठौड़ एस. आई एवम श्री दिलशाद कांस्टेबल मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›