Connect with us

कोटद्वार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में देवप्रयाग में सुरंग आरपार हुई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी नाला तथा देवप्रयाग स्टेशन के बीच 1255 मीटर लम्बी है सुरंग

ऋषिकेश। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत देवप्रयाग में सुरंग आरपार हो गई है। जो पौड़ी नाला तथा देवप्रयाग स्टेशन के बीच 1255 मीटर लम्बी है। खुले स्थान की कमी के कारण देवप्रयाग स्टेशन का 122 मीटर लंबा प्लेटफार्म इस सुरंग के भीतर है। करीब 560 दिन में 1255 मीटर लंबी टनल बनकर तैयार हो पाई है।
रेल विकास निगम को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लिंक परियोजना निर्माण में सफलता मिली है।पहली मुख्य सुरंग का संपूर्ण ब्रेक थ्रू हो गया है। बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे सुंरग संख्या जोकि एक मुख्य सुरंग है का संपूर्ण ब्रेक थ्रू हो गया है। इससे पहले भी सात आंशिक ब्रेक थ्रू हो चुके हैं। बुधवार को सुरंग पौड़ी नाला तथा देवप्रयाग स्टेशन के बीच 1255 मीटर लम्बी है। खुले स्थान की कमी के कारण देवप्रयाग स्टेशन का 122 मीटर लंबा प्लेटफार्म इस सुरंग के भीतर रहेगा। मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने बताया कि परियोजना में मुख्यत चार प्रकार की सुरंगें हैं जिनमें मुख्य सुरंगें, निकासी सुरंगें, एडिट सुरंगें जोकि मुख्य सुरंगों को रोड़ हेड से जोड़ती हैं और अंतिम मुख्य सुरंग तथा निकासी सुरंग को प्रत्येक 350 मीटर से 400 मीटर के अन्तराल पर जोड़ने वाली सुरंगें बनाई गई हैं। यादव ने बताया कि कोविड तथा वर्तमान में मशीनी खनन पर रोक के चलते निर्माण सामग्री में कमी के चलते परियोजना अपने निश्चित लक्ष्य दिसंबर 2024 के लक्ष्य से आगे बढ़ानी पड़ी है। 2025 तक रेल लाइन पूर्ण करने का लक्ष्य रेल विकास निगम ने रखा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement