Connect with us

उधमसिंह नगर

दोस्त की 8 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किच्छा क्षेत्र की घटना, मासूम की मां काम पर गई थी और बेटी घर पर थी अकेली
किच्छा
। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बालिका की मां की तहरीर में कोतवाली में शेरगढ़ बरेली के एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
अबोध बालिका की मां ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रहती है। उसका पति नशे का आदी था जिसने उसे कुछ महीने पहले छोड़ दिया है। महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से शेरगढ़ बरेली निवासी युवक के साथ रहती है।
वह किसी के घर पर काम करके जीवनयापन करती है। बताया कि शनिवार को वह काम पर गई थी। उसकी आठ साल की पुत्री घर पर थी। आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में उसके दोस्त ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी चिल्लाई तो पड़ोसियों ने उसे घटना की जानकारी दी। इस पर वह काम छोड़कर घर आ गई। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर के तराई केंद्रीय वन प्रभाग के जंगल में लकड़ी तस्करों और वनकर्मियों के बीच मुठभेड़, 30 राउंड फायरिंग

Select Language

Advertisement