Report by : CWN Desk
Published at :
विकासनगर त्यूणी के डिरनाड़ गांव में लकड़ी के मकान में आग लगी, दो लोगों की मौत

देहरादून। विकासनगर जौनसार बावर के सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े सुदूरवर्तीय डिरनाड़ गांव के पास से बगीचे में स्थित एक बागवान की लकड़ी से निर्मित दो मंजिला छानी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना बीते रात की बताई जा रही है। डिरनाड़ बस्ती क्षेत्र से करीब 700 मीटर दूर कथियान निवासी राजू खत्री का बगीचा है। बगीचे की चौकीदारी के लिए राजू खत्री ने गणेश नामक व्यक्ति को रखा था। बताया जा रहा है बुधवार रात को चौकीदार गणेश के साथ उसका दोस्त मोहनलाल भी छानी में ठहरा था।
इस दौरान लकड़ी से निर्मित मकान के किचन से सुलगी आग की चिंगारी ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। लकड़ी से निर्मित मकान में लगी भीषण आग की चपेट में आने से चौकीदार और उसके दोस्त दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना से राजस्व पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›