Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में एवं पार्षद वार्ड 49 बमोरी बंदोबस्ती चंदन सिंह मेहता के सहयोग से आज सोमवार को असंगठित क्षेत्र के मजदूरों हेतु निशुल्क चिकित्सा शिविर व दवा वितरण का कार्यक्रम पार्षद कार्यालय तारा टेंट हॉउस के सामने तल्ली बमोरी बंदोबस्ती लालडांठ रोड पर किया गया।


शिविर में 97 स्थानीय लोगों ने लिया लाभ
चिकित्सा शिविर में 97 स्थानीय लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी डॉक्टर से परामर्श लिया और अपने ब्लड शुगर व बीपी की जांच भी कराई। साथ ही निशुल्क दवाइयां भी प्राप्त की।
विशेषज्ञ डॉक्टरों व फार्मासिस्टों ने दी सेवाएं
इस अवसर पर डॉक्टर प्रियंका पेंट पीएससी मोटा हल्दु एवं डॉक्टर प्रियंका पीएससी पांडे नवाड, फार्मासिस्ट भुवन चंद तिवारी पीएससी मोटा हल्दु, और को नेहा पंक्ति चौसला, नीमा जोशी पीएलबी विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल लीगल एडवाइजर, व पार्षद चंदन सिंह मेहता ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व निदेशक श्रम सहकारिता जितेंद्र मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता निश्चल पांडे, दीपक सिंह, कथावाचक बसंत बल्लभ त्रिपाठी, संजय उप्रेती, केएन जोशी छात्र संघ सचिव कमल बोरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में एचआइवी संक्रमित युवक ने धोखे से किया निकाह, बच्चे की मौत से खुलासा


शिविर का उद्देश्य
यह शिविर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में डॉक्टरों से परामर्श किया। शिविर में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे गरीब मजदूरों को काफी लाभ हुआ।
आयोजन की सफलता
यह शिविर पार्षद चंदन सिंह मेहता के सहयोग से आयोजित किया गया था और उनकी देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस प्रयास की सराहना की और इसे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement