Connect with us

हल्द्वानी

राजस्थान से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के दमुवाढूंगा निवासी 22 वर्षीय युवक की शुक्रवार रात एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मनीष मौर्य राजस्थान की एक कंपनी में कार्यरत था। 22 फरवरी को उसके साथी ने फोन कर बताया कि मनीष की तबीयत खराब है और उसे दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया गया है।

दिल्ली से मनीष ने दूसरी बस पकड़ी और 23 फरवरी की शाम किसी तरह अपने घर हल्द्वानी पहुंचा, लेकिन आते ही बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों को उसकी बीमारी का स्पष्ट कारण समझ नहीं आया, लेकिन लक्षणों के आधार पर इलाज शुरू किया गया। जांच में पेट में गंभीर संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड: सरकारी वकील के केस से खुद हटने पर अंकिता के परिजनों का 17 जुलाई को प्रस्तावित धरना स्थगित

इलाज के दौरान शुक्रवार को मनीष की मौत हो गई। संदेह जताया जा रहा है कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस को सूचना दी गई और पोस्टमार्टम कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ का भगवानपुर में छापा, लाखों रुपये की नशीली दवा बरामद

मनीष के पिता भूपराम ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं और मनीष सबसे बड़ा व घर में इकलौता कमाने वाला था। भूपराम खुद दूसरों के घरों में काम करते हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मौत की असली वजह बताएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement