Connect with us

हल्द्वानी

गुलदार के हमले में घायल वृद्धा की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बल्यूटी ग्राम सभा के मोरा तोक में शनिवार रात गुलदार के हमले में घायल हुई 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले के बाद से ही इलाके में दहशत और वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना के मुताबिक, पुष्पा देवी पत्नी स्व. नर सिंह शनिवार रात घर में अकेली सो रही थीं। गर्मी के चलते उन्होंने घर का दरवाजा खुला छोड़ा हुआ था। इसी दौरान रात करीब 10.30 बजे एक गुलदार घर में घुसा और पुष्पा देवी को जबड़े में दबोचकर घसीटते हुए खेत की ओर ले गया। पुष्पा देवी की चीख सुनकर परिवार और पड़ोसियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गुलदार महिला को खेत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने जी-20 सम्मेलन में विदेशी मेहमानों के साथ किया रात्रि भोज

ग्रामीणों ने पुष्पा देवी को लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा पाया। उनके गर्दन, पेट और पैरों में गहरे घाव थे। आनन-फानन में पहले उन्हें घर लाया गया, लेकिन सड़क से घर की दूरी करीब साढ़े तीन किलोमीटर होने के कारण ग्रामीणों को उन्हें कंधों पर लादकर मुख्य मार्ग भुजियाघाट तक पहुंचाना पड़ा। वहां से 108 एंबुलेंस सेवा के जरिये तड़के करीब 4.15 बजे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी लाया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह आठ बजे पुष्पा देवी ने दम तोड़ दिया।

मृतका के परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया। पुष्पा देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद से गांव के लोग डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाब से हरकी पैड़ी पहुँचजे दमड़ी यात्रा

नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह गुलदार का हमला प्रतीत हो रहा है। हमलावर गुलदार की पुष्टि के लिए सैंपल को जांच के लिए दून भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। गांव में वन विभाग की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में गुलदार के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement