नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के नए डायरेक्टर बने थान सिंह बिष्ट। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के ट्रेनिंग सेंटर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। रामगढ़-धारी क्षेत्र के स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन से खाली हुए पद पर थान सिंह बिष्ट को दुग्ध संघ का नया डायरेक्टर मनोनीत किया गया है। दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
समारोह के दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवीन दुम्का और विधायक दान सिंह भंडारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि थान सिंह बिष्ट अपने अनुभव और समर्पण से दुग्ध उत्पादकों के हितों को मजबूती देंगे। साथ ही सहकारी दुग्ध व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।