Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में गोवा बीच पर नहाते समय पंजाब का युवक गंगा में बहा, अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा की हरिद्वार में बची जान

विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो मासूम बच्चे बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। इस हादसे में एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि ग्राम हसनपुर निवासी मोहम्मद मूसा के बच्चे घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे एक गहरे गड्ढे में जा गिरे, जिसमें भारी बारिश के कारण पानी भर गया था। परिजनों ने बच्चों को तत्काल ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच वर्षीय मोहम्मद सैफ अली को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, सात साल की माही उर्फ मायरा की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›