Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

अब चमोली में बादल फटा, छह मकान जमींदोज, पांच लोग लापता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गोपेश्वर। चमोली जिले में बुधवार रात को नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। नंदानगर के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा गांवों के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से कई घर मलबे में दब गए। नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरी लगा फाली में मलबा आने से छह भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में पांच लोग मलबे में दबकर लापता हो गए, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल सक्रिय हो गए। एसडीआरएफ की टीम नंदप्रयाग पहुंच गई है, वहीं एनडीआरएफ को भी गोचर से रवाना किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है और रेस्क्यू अभियान तेज किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने भी मौके पर त्वरित कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जानकारी दी कि मेडिकल टीम और तीन ‘108 एम्बुलेंस’ घटनास्थल के लिए भेजी गई हैं। उधर, नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा से पांच भवनों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि वहां जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
तेज बारिश के चलते मोक्ष नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। फिलहाल जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement