हल्द्वानी
महाराजा अग्रसेन युवा समिति का रक्तदान शिविर, सिविल इंजीनियर रोहित भंडारी ने किया योगदान
हल्द्वानी। महाराजा अग्रसेन युवा समिति द्वारा आज सुशीला तिवारी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जल निगम के सिविल इंजीनियर रोहित भंडारी ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। समिति ने रोहित भंडारी सहित सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
