Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, सीएम धामी ने किया स्वागत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की, चरण प्रक्षालन किया और खुद भोजन परोसा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार पहुंचकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग तक हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पाँच शिवभक्त कांवड़ियों के चरण प्रक्षालन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन भी परोसा।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ यात्रियों के लिए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर’ का उद्घाटन किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और औषधियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार देवभूमि आने वाले हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कांवड़ मेले की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और एंबुलेंस सेवाएं तैनात की गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पाँच पुलिसकर्मियों और पाँच पर्यावरण मित्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष अब तक एक करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।

Select Language

Advertisement