Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में डेयरी निदेशालय के नए भवन में चोरी, सोफा-कुर्सियां गायब

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के पास बने डेयरी निदेशालय के नए भवन से शिफ्टिंग से पहले ही सोफा व कुर्सियां चोरी हो गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हल्द्वानी। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के पास नव निर्मित डेयरी निदेशालय के नए भवन में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। पूर्ण रूप से कार्यालय संचालित होने और शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही नए भवन से फर्नीचर गायब हो गया। अज्ञात चोरों ने नए परिसर में पहुंचाए गए महंगे सोफा और कुर्सियों पर हाथ साफ कर दिया है।
इस चोरी की घटना ने सरकारी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्तमान में लालकुआं स्थित लैब को इस नए भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। सितंबर माह से पूरे निदेशालय को इसी नए परिसर से संचालित करने की प्रशासनिक तैयारी चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह चोरी लगभग दो महीने पहले हुई थी और मामले की प्राथमिकी पुलिस में दर्ज कराई जा चुकी है। हालांकि, लंबे समय के बाद भी पुलिस जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी के दौरान मुख्य दरवाजों या कमरों के ताले टूटने के कोई निशान नहीं मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में किसी अंदरूनी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।
डेयरी विकास विभाग की निदेशक डॉ. इला गिरी ने बताया कि यह मामला उनके कार्यभार संभालने से पहले का है। फिलहाल पुलिस और विभाग दोनों स्तरों पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Select Language

Advertisement