Connect with us

नई दिल्ली

साइबर पुलिस ने वापस दिलवाई ठगी की 124990 की रकम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुपये वापस मिलते ही पीड़ित ने जनता के लिए दिया ये संदेश
देहरादून। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायतकर्ता चैतन्य निगम निवासी देहरादून ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

चैतन्य निगम


पीड़ित चैतन्य निगम ने कहा था साइबर अपराधियों द्वारा कोरियर सर्विस के नाम पर लिंक भेजकर खाते से 1,24, 990 रुपए उड़ा लिए थे। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।
जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा डीजीपी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ का आभार जताया। जनता से अपील की गई है कि साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहें। वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन-1930 पर दर्ज कराएं।

Select Language

Advertisement