Connect with us

नई दिल्ली

हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर घर लौट रहे दो लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चालक को नींद की झपकी आने से कार पेड़ से टकराई

हरिद्वार। मां की अस्थियां विसर्जित कर घर लौट रहे एक परिवार की कार पेड़ से टकरा गई। कार सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
हादसा फतेहाबाद जिले के भूना के गांव ढाणी में हुआ है। हादसे का कारण कार चालक को नींद की झपकी बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त कार में सिरसा निवासी शिवा, बजरंग दास, राकेश व उसकी पत्नी बबली सवार थे। ये सभी लोग हरिद्वार से मां की अस्थियां विसर्जित कर वापस अपने गांव सिरसा लौट रहे थे। घर पहुंचने से पहले कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में बबली और उसके सगे भाई बजरंग दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार शिवा और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement