Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

पौड़ी की थपलियाल ने दिखाई “प्रतिभा” 41 की उम्र में शुरू की जिम, बन गई नेशनल बॉडी चैंपियन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं 2 बच्चों की मां है प्रतिभा,

पौड़ी। कहते हैं कि इंसान के मजबूत इरादों के आगे हर मुश्किल घुटने टेक ही देती है। पौड़ी जिले की रहने वाली प्रतिभा थपलियाल ने इसे साबित कर दिखाया है। प्रतिभा अपनी मेहनत और प्रतिभा से बॉडी बिल्डिंग में नेशनल चैंपियन बनी हैं।
प्रतिभा हाउसवाइफ और 2 बच्चों की माँ हैं। वह उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर भी हैं। दरअसल, 2008 में जब वह दूसरी बार मां बनीं तो उनका ब्लड प्रेशर कम रहने लगा। उनके पति भूपेश थपलियाल देहरादून में कपड़ों का बिजनेस करते हैं। उनकी दो दुकानें हैं, जिसमें से एक दुकान प्रतिभा संभालती थीं। दो छोटे बच्चों की परवरिश और फिर घर के काम-काज के दौरान प्रतिभा की समस्या बढ़ती गई और उन्हें थाइराइड हो गया। साल 2014 से 2018 के बीच उनका वजन बहुत ज़्यादा बढ़ गया जिस कारण डॉक्टर ने उन्हें जिम जाने की सलाह दी। तब प्रतिभा ने 41 साल की उम्र में बीमारी से लड़ने के लिए जिम जॉइन किया था। इसके बाद उनकी ज़िंदगी में बदलाव आया और उन्होंने बॉडीबिल्डिंग की तरफ़ अपना रुख किया।
साल 2022 में सिक्किम में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने हिस्सा लिया। महज़ साढ़े तीन महीनों की मेहनत के बाद ही प्रतिभा ने सालों से ट्रेनिंग कर रही महिलाओं को पछाड़कर इस प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी। हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश के रतलाम में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया और सभी का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचा। आगे प्रतिभा थपलियाल एशिया कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का परचम लहराना चाहती हैं। एक पत्नी, मां, गृहिणी और देश की बॉडीबिल्डिंग चैंपियन प्रतिभा के जज़्बे को सलाम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement