Connect with us

हल्द्वानी

काठगोदाम में परीक्षा के तनाव में 12वीं की एक छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। 12वीं की एक छात्रा कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की जांच में घर में छात्रा को डांटे जाने की बात भी सामने आई है।
काठगोदाम थानाक्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय छात्रा शुक्रवार सुबह अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस के मुताबिक छात्रा एक निजी स्कूल में 12वीं की पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को उसकी द्वितीय प्री-बोर्ड परीक्षा भी थी। सुबह के समय जब उसकी मां उसे उठाने पहुंची तो वह कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। परिजन फंदे से उतारकर उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी महेंद्र राज ने बताया सूचना पर पहुंची टीम ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। कहा, शुरुआती जांच में छात्रा को डांटने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  एयर इंडिया हादसा: हाईकोर्ट अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने जताया गहरा शोक, बताया भीषण राष्ट्रीय त्रासदी

Select Language

Advertisement