Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में एक रिजॉर्ट में मीटिंग का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगरा। एक रिजॉर्ट में मीटिंग का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। युवती आरोपी निजी कारोबारी के पास नौकरी करती है। मामले में काशीपुर के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के जसपुर की युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बुधवार को काशीपुर निवासी अमित उसे ढिकुली रामनगर के एक रिजॉर्ट में मीटिंग बहाने ले गया और वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बात का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसका मोबाइल छीनकर उसे तोड़ने का प्रयास भी किया। युवती ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। कोतवाल अरुण सैनी के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 376, 427 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Select Language

Advertisement