Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: स्टाफ हाउस में मेधावी छात्रा ने लगाया फंदे से जाम, इलाके में शोक की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल के स्टाफ हाउस में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरन आर्या ने फंदे से लटककर जान दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी। पढ़ें पूरी खबर।

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बीएससी तृतीय वर्ष की एक 20 वर्षीय छात्रा ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका की पहचान सिमरन आर्या के रूप में हुई है, जो पढ़ाई में काफी मेधावी बताई जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह जब पड़ोसी किसी काम से सिमरन के घर पहुंचे, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर जब भीतर देखा गया, तो सिमरन का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ रविकांत सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
जांच टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। सिमरन के अचानक इस दुनिया से चले जाने पर उसके सहपाठी और क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement