Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल: स्टाफ हाउस में मेधावी छात्रा ने लगाया फंदे से जाम, इलाके में शोक की लहर

रामनगर के मालधन में युवती की आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रेमी शंकर सिंह पर केस दर्ज किया। शादी का झांसा देकर शोषण और प्रताड़ना का आरोप। पढ़ें पूरी खबर।

नैनीताल। जिले के रामनगर स्थित मालधन क्षेत्र में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि युवक ने पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया और अंत में विवाह से मुकर गया।
घटना के संबंध में मालधन निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रामनगर में एक निजी संस्थान में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान बन्नाखेड़ा निवासी शंकर सिंह उर्फ बंटी से हुई। शंकर ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और जल्द ही शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने लंबे समय तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
परिजनों का आरोप है कि जब युवती ने शंकर पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। आरोपी और उसके परिवार ने युवती के साथ अभद्रता की और उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया। सामाजिक बदनामी और प्रेमी के इस धोखे से युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई। इसी अवसाद के चलते 26 अप्रैल की रात उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शंकर सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और युवती के कॉल रिकॉर्ड्स व अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
इस दुखद घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और युवतियों के खिलाफ होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›