Report by : CWN Desk
Published at :
बागेश्वर उत्तरायणी मेले में थूककर रोटी बनाने का मामला आया सामने, पुलिस ने मामला दर्ज किया

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां बाहर से आए समुदाय विशेष के एक व्यापारी के दुकान में रोटी को थूककर पकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार समेत अन्य कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।


यह घटना उत्तरायणी मेले में आयी हुई भीड़ को हिलाकर रख देने वाली है। इस घटना के बाद से मेले में तनाव का माहौल है। देर रात तक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद सभी घरों को लौट गए।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हालात पर नजर रख रही है।
वहीं, बजरंग दल समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना के विरोध में विरोध रैली निकालने की बात कही है। जिसके चलते पुलिस अलर्ट पर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›