Report by : कालू वर्मा
Published at :
भौमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने वालों की उमड़ी भीड़
भौमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने वालों की उमड़ी भीड़

नाराज पितरों को खुश करने का साल का आज आखिरी

हरिद्वार। आज दिन मंगलवार और कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, करण चतुष्पद, योग धृति है. साल के अंतिम भौमवती अमावस्या पर आप अपने पितरों को खुश करने का कोई भी मौका ना गवाएं. जरूरतमंदों को इस दिन दान करने से पितर खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान करने से घर में सुख-समृद्धि, धन, सौभाग्य आने के साथ ही वंश भी बढ़ता है. मार्गशीर्ष अमावस्या को ही भौमवती अमावस्या भी कहा जाता है, क्योंकि यह मंगलवार के दिन पड़ रहा है. मंगलवार को भौम भी कहते हैं. यह साल की अंतिम भौमवती अमावस्या है. इस दिन पितरों के साथ बजरंगबली की भी पूजा की जाती है. इससे मंगल ग्रह दोष दूर होने के साथ ही, पितृ दोष भी दूर होता है. यदि मांगलिक दोष के कारण शादी ब्याह नहीं हो रही है, रुकावटें आ रही हैं तो आप मार्गशार्ष अमावस्या पर मंगल ग्रह के बीज मंत्र का जाप 108 बार करें. निर्धनों को दान करें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›