Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

मुर्दाघर के बाहर चार महीने से मालिक के इंतजार में बैठा है कुत्ता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चार महीने पहले हो गई थी मालिक की मौत, कुत्ते का मालिक के लौटने का है इंतजार
केरल के कन्नूर जिले से प्यार और वफादारी की एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। एक पालतू कुत्ता जिला अस्पताल के मुर्दाघर के सामने अपने मालिक का इंतजार कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, चार महीने पहले ही इसके मालिक की मौत हो चुकी है, लेकिन उस समय से यह कुत्ता अपने मृत मालिक का इंतजार कर रहा है। कन्नूर के जिला अस्पताल के एक स्टाफ सदस्य विकास कुमार के हवाले से कहा गया कि “चार महीने पहले एक मरीज अस्पताल में आया था और मरीज के साथ कुत्ता भी आया था। मरीज की मृत्यु हो गई और कुत्ते ने मालिक को शवगृह में ले जाते हुए देखा। कुत्ते को लगता है कि मालिक अभी भी यहीं है। कुत्ता इस जगह को नहीं छोड़ता है और पिछले चार महीने से यहीं है।”
कुत्तों और इंसानों के बीच का अटूट रिश्ता बहुत पुराना है। एक पालतू कुत्ता मुर्दाघर के सामने अपने मालिक का इंतजार कर रहा है, यह देखकर बहुत से लोग भावुक हो गए हैं। कुमार ने कहा कि वफादार कुत्ता अब यहां रहता है और उसका व्यवहार बहुत अच्छा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement