Connect with us

हल्द्वानी

सात बच्चों का बाप बना हैवान, 12 साल की बच्ची के साथ…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बच्ची का मुंह दबाया, पत्थर से हमला कर किया लहूलुहान, मरा समझकर जंगल मे छोड़कर आया आरोपी
हल्द्वानी। राजपुरा में गौला से सटे जंगल में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बच्ची ने फोटो के माध्यम से की है। आरोपी सात बच्चों का पिता बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार को राजपुरा स्थित घर से बच्ची अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रही थी। राजपुरा गेट से गौला को जाते समय बच्ची रास्ता भटक गई। इसी बीच उसे राजपुरा का रहने वाला एक 47 वर्षीय आरोपी मिला। उसने बच्ची को बताया कि उसका पिता गौला नदी में मछली पकड़ रहे हैं। इसके बाद बच्ची उसके साथ चली गई, आरोपी उसे जंगल में ले गया, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ तो आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाया, इसके बाद पत्थर से मुंह, चेहरे और सिर में कई वार किए। एक कपड़े से बच्ची का गला घोट दिया। उसे मरा समझकर आरोपी छोड़कर फरार हो गया। इसी समय रास्ते से गुजर रही माया नाम की बुजुर्ग महिला ने बच्ची की आवाज सुनी और कुछ युवकों की मदद से उसे बचा लिया।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र के 150 से 200 करीब लोगों के फोटो खींचे। इसके बाद उसे बच्ची को दिखाया, बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी 7 बच्चों का पिता है। एक बेटी की शादी भी हो चुकी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement