Connect with us

हल्द्वानी

ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा से 55 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसटीएफ को मिली सफलता, कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में सप्लाई के लिए बरेली से लाई जा रही थी स्मैक

देहरादून। एसटीएफ ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को 537 ग्राम स्मैक संग ऊधमसिंहनगर से पकड़ा है। बरामद स्मैक की कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी एक साल से एसटीएफ के राडार पर था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर स्मैक की बड़ी डीलिंग का इनपुट मिला था। सीओ एसटीएफ कुमाऊं सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरूप के नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से मुस्ताक अली पुत्र मिट्ठू निवासी मनिहारगोट टनकपुर चंपावत को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक मिली।
पूछताछ में उसने बताया कि उसने बरेली निवासी अकबर से स्मैक खरीदी थी, जिसे रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, टनकपुर और कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में बेचा जाना था। आरोपी पर एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ एसटीएफ की यह इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई है। टीम में विपिन चंद्र जोशी, कमलेश भट्ट, संजय कुमार, मनमोहन, वीरेंद्र चौहान, अमरजीत, राजेंद्र महरा, नवीन कुमार, सुरेंद्र कनवाल, किशन चंद्र शर्मा, पंकज कुमार शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement