Report by : कालू वर्मा
Published at :
देहरादून। मंगलवार रात करीब नौ बजे हरिद्वार से डोईवाला जा रही एक कार में मोतीचूर फ्लाईओवर के पास अचानक आग लगी गई। कार सवार पिता पुत्र ने कूदकर जान बचाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला निवासी एकांस गुप्ता अपने पिता संजय गुप्ता के साथ कार से डोईवाला जा रहे थे। जैसे ही वह मोतीचूर फ्लाईओवर पर पहुंचे उनकी कार से अचानक धुंवा निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते कार से अचानक आग की तेज लपटें निकलनी लगी। दोनों लोग कार से कार से बाहर कूदे और खुद को सुरक्षित किया।