Report by : CWN Desk
Published at :
सड़क पर आया गाय का झुंड, स्कूटी सवार टकराए, एक युवक की मौत

देहरादून। 26 अगस्त 2023 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एसडीआरएफ वाहिनी पेट्रोल पम्प के पास थानो मार्ग पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए हैं।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजीव जोशी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त दोनों युवक स्कूटी से थानो मार्ग पर जा रहे थे व अचानक रास्ते में गायों के आने से स्कूटी अनियंत्रित होकर मार्ग पर ही गिर गई जिसमें दोनों व्यक्ति घायल हो गए। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मय एंबुलेंस के घटनास्थल पर पहुँचकर दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमे से एक युवक को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।

घायल युवक का नाम:- श्री विपिन पटवाल पुत्र विजेंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष
निवासी :- जोगियाना अथुरवाला

मृतक युवक का नाम :- श्री सचिन पटवल पुत्र मंगल सिंह 19 वर्ष
निवासी :- जोगियाना अथुरवाला

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›