Report by : Paras Bisht
Published at :
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हेमकुंड साहिब से लौट रहे दो सिख तीर्थयात्रियों की मौत

हल्द्वानी। रविवार देर रात हल्दूचौड़ क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी दीपक जोशी की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा बरेली रोड पर उस समय हुआ जब दीपक जोशी बाइक से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने एसबीआई बैंक के सामने बने कट के पास उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक जोशी बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक दीपक जोशी (उम्र 40 वर्ष) हल्दूचौड़ क्षेत्र में बिजली की दुकान चलाते थे और रोज की तरह रविवार 13 जुलाई को भी दुकान बंद करने के बाद करीब 10 बजे रात को वह घर लौट रहे थे। दुर्भाग्यवश यह यात्रा उनकी अंतिम साबित हुई।
दीपक अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा और पत्नी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जैसे ही यह दुखद समाचार परिवार तक पहुंचा, घर में कोहराम मच गया। आस-पास के लोगों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने खतरनाक कट को लेकर भी प्रशासन से नाराजगी जताई और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›