Report by : CWN Desk
Published at :
कोसी नदी में हादसा: मछली पकड़ने गया युवक बहा, पांच घंटे बाद मिला शव

गरमपानी। मंगलवार दोपहर कोसी नदी में ताड़ीखेत अल्मोड़ा निवासी 42 वर्षीय दान सिंह पुत्र पान सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया।
चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि दान सिंह नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलने से वह तेज धारा में बह गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। वह जयपुर की एक कंपनी में कार्यरत थे और दो माह पूर्व ही घर आए थे। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›