Connect with us

नई दिल्ली

गुलदार का होमगार्ड पर हमला, पिता की जान बचाने गुलदार से भिड़ी बेटी और गुलदार को मार डाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बिजनौर। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमान नगर में होमगार्ड पर गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी बेटी मौके पर पहुंची तो गुलदार ने उसे भी घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गुलदार को खेत को घेर लिया और पीट-पीट कर मार डाला। वन विभाग की टीम भी मौके पहुंच गई।
किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमान नगर निवासी होमगार्ड सुरेंद्र सिंह ड्यूटी पर जा रहा था। घर से निकलते ही खेत के पास गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसके बच्चे भी वहां पहुंच गए। गुलदार ने उन पर भी झपट्टा मार दिया।
ग्रामीणों की भीड़ शोर सुनकर इकट्ठा हो गई और गुलदार को खेत को घेर लिया। ग्रामीणों ने गुलदार को पीट-पीट कर मार डाला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि घायल होमगार्ड को मेरठ रेफर करने का पता चला है। वहीं ग्रामीण और गुलदार के बीच हुए संघर्ष में गुलदार की मौत की सूचना भी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement