Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

पटोरिया गांव के 37 कुंवारे लड़कों के लिए चाहिए दुल्हन, सोशल मीडिया पर कुंवारे युवकों की सूची जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रत्येक लड़के का रिश्ता करवाने वाले को ग्राम पंचायत की ओर से 20 हजार रुपये और एक ट्राफी देने की घोषणा


इंटरनेट मीडिया पर कुंवारे लड़कों की एक लिस्ट वायरल हो रही है। इस लिस्ट में कहा गया है कि गांव में कुंवारे लड़कों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अगर कोई अपने आसपड़ोस व रिश्तेदारी में इन लड़कों का रिश्ता करवाता है तो उसे बीस हजार रुपये और एक ट्राफी ग्राम सभा की ओर से दी जाएगी।
इसमें निवेदक के रूप में ग्राम सभा पटोरिया लिखा गया है।
यह उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों का ही कोई गांव है या मैदानी क्षेत्र में, फिलहाल इसका पता नहीं चल रहा। लेकिन, आज यह समस्या केवल पटोरीय गांव की ही नहीं, बल्कि पहाड़ के ज्यादातर गांव में इसी तरह के हालात हैं। लिस्ट में बाकायदा 37 लड़कों का नाम दिया गया है। साथ ही संपर्क सूत्र के रूप में रघुवीर सिंह का नाम और मोबाइल नंबर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement