Report by : CWN Desk
Published at :
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और वरिष्ठ पीसीएस हरबीर सिंह समेत 35 लोगों को मिला पुरोधा सम्मान
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और वरिष्ठ पीसीएस हरबीर सिंह समेत 35 लोगों को मिला पुरोधा सम्मान

राजभवन में उद्यमियों के अलावा कई अधिकारियों को राज्यपाल ने सम्मान से नवाजा

देहरादून। राज्य में औद्योगिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 लोगों को औद्योगिक पुरोधा सम्मान से नवाजा गया।
राजभवन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शॉल ओढ़ाकर सबको प्रशस्ति पत्र भेंट किए। उद्यमियों के साथ-साथ कुमाऊं मंडल के कमिश्नर दीपक रावत, पूर्व उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल और पूर्व पीसीएस हरबीर सिंह को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं विकास में उद्योगों का अहम योगदान है। प्रदेश के उद्यमियों ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने परिश्रम और दृढ़ निश्चय से अपने उद्यम को प्रतिस्थापित किया है। यह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। उन्होंने आगे कहा कि उद्यमियों की कड़ी मेहनत की बदौलत उत्तराखंड ने फार्मा, ऑटो पार्ट्स, सोलर और हर्बल के निर्माण क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नए उद्योगों की स्थापना के लिए भी सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसके तहत उत्तराखण्ड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित है। इस समारोह की आयेाजक सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. हरिन्दर गर्ग ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और इस कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मोहिंदर आहुजा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत, प्रो. अक्षय द्विवेदी, सिडकुल एसोसिएशन के महासचिव राज अरोड़ा, अजय जैन, ललित सचदेवा, राधिका नागरथ समेत कई लोग मौजूद रहे।
इनको किया गया सम्मानित दून में शनिवार को सम्मानित होने वालों में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, पूर्व उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल, पूर्व पीसीएस हरबीर सिंह, रुड़की आईआईटी के निदेशक प्रो. केके पंत, डीसी जैन, एसआर जैन, वीके अग्रवाल, प्रेम मोहन, प्रकाश सेतिया, पी. मारिमुत्थु, अविनाश ओहरी, राजीव बेरी, श्याम सुंदर गोयल, अशोक विंडलास, आरके जैन, एमके मित्तल, खूबीलाल जुगराज राठौड़, सुभाष त्यागी, राम मोहन वालिया, राजीव घई, शिव कुमार, प्रदीप मुलतानी, बीबी गुप्ता, पीयूष जिंदल, रणजीत जालान, मुख्तार अहमद अंसारी, सतपाल सैगल, योगेश जिंदल, बालेश चंद जैन, जेसी जैन, एसी धीमान, एचएम कपूर, पुरुषोत्तम भालोटिया शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›