Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
जी-20 समिट: पिथौरागढ़ की उप्रेती बहनों “ज्योति और नीरजा” ने दी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति

उत्तराखंड के अल्मोड़ा की एकमात्र किसान महिला लीला भी हुई शामिल
पिथौरागढ। नई दिल्ली में आयोजित जी-20 समिट में सीमांत पिथौरागढ़ जिले के हुड़ेती गांव की दो बहनों ज्योति और नीरजा उप्रेती ने लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी।
उप्रेती बहनों की इस उपलब्धि से उनके मूल गांव में खुशी की लहर है। लोगों ने इस शानदार सफलता के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है। शनिवार को जी-20 समिट में ज्योति और नीरजा उप्रेती की प्रस्तुति को हुड़ैती गांव के लोगों ने बड़ी उपलब्धि बताया। जनकवि जनार्दन उप्रेती ने बताया कि दोनों बहनें परंपरागत लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया।
वहीं, अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक की पपगाड़ ग्राम पंचायत की उन्नतशील महिला किसान लीला देवी को दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन में भाग लेने का मौका मिला है। कुमाऊं मंडल से इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली वह एकमात्र महिला काश्तकार हैं। इसके अलावा कृषि विभाग में आत्मा के उप परियोजना निदेशक सौरभ सिंह भी उनके साथ सम्मलेन में शामिल हुए। उन्नतशील महिला किसान लीला देवी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को पौष्टिक अनाजों के उत्पादन के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›