Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

उत्तरकाशी के डुंडा में आकाशीय बिजली गिरी, 350 बकरियां मरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शनिवार रात की घटना, आज मौके पर जाएगी प्रसाशन की टीम
उत्तरकाशी।
शनिवार की देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा ब्लाक के खट्टूखाल क्षेत्र की है।
बताया जा रहा कि भटवाड़ी ब्लाक के बार्सू गांव निवासी संजीव रावत अपनी भेड़ बकरियों को ऋषिकेश से उत्तरकाशी की तरफ ला रहे थे। देर शाम को तेज वर्षा के बीच खट्टू खाल गांव के बीच (जंगल) में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 बकरियां झुलस कर मर गई है।
भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने बताया कि घटना खट्टू खाल गांव के निकट की है, जिसमें सबसे बड़ी पशु हानि हुई है। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि खट्टूखाल के निकट मथना तोक में यह घटना हुई है ।ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने घटना से जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत कराया। तहसीलदार डुंडा प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों के मरने की सूचना मिली है। रविवार सुबह क्षति का आंकलन व मौत के कारणों की जानकारी के लिए प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement