Report by : कालू वर्मा
Published at : Updated at :
हरकी पैड़ी के पास रील बनाते लड़कियों का वीडियो वायरल

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने वीडियो पर जताई आपत्ति
हरिद्वार।
हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर फिर से नाचती हुई लड़कियों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने इस वीडियो पर आपत्ति दर्ज करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात कही है।
वशिष्ठ ने बताया कि हरकी पैड़ी के निकट अश्लील डांस की दो वीडियो सितम्बर 2022 में वायरल हुई थी। वीडियो वायरल के बाद श्रीगंगा सभा के तत्कालीन पदाधिकारियों ने इन लड़कियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि उसके बाद से इस प्रकार की वीडियो इस घाट पर नहीं बनाई जा रही थी। लेकिन सोमवार को फिर से मालवीय घाट पर ऐसे ही एक डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि हरकी पैड़ी के गंगा घाट से इस प्रकार का कोई संदेश नहीं जाना चाहिए जिससे कि पवित्र क्षेत्र की मर्यादा खराब हो। उन्होंने कहा कि गंगा घाट पर इस प्रकार की वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›