Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश के शिवपुरी रिजॉर्ट में अमेरिकी महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। अजबपुर खुर्द क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय युवती की बाथरूम में नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी के टब में डूबकर मौत हो गई। मृतका की पहचान विनीता बिष्ट पुत्री स्वर्गीय राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी नयागांव अजबपुर खुर्द के रूप में हुई है। घटना के वक्त विनीता बाथरूम में अकेली थीं।

परिजनों के अनुसार, जब विनीता काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकलीं तो उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर वे पानी के टब में अचेत अवस्था में मिलीं। तत्काल परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

थाना नेहरू कॉलोनी के प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि उन्हें कोरोनेशन अस्पताल से युवती की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों से बातचीत की।

विनीता की मां शाकुंभरी देवी ने बताया कि उनकी बेटी को लंबे समय से मिर्गी के दौरे पड़ते थे। संभवतः नहाते समय भी ऐसा ही दौरा पड़ा, जिससे संतुलन खोकर वह टब में गिर पड़ीं और दम घुटने से मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›