Report by : Paras Bisht
Published at :
मुखानी में दुकान में आग लगने से एक युवक जिंदा जला

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला में बुधवार देर रात दुकान में आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। आग से दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे तब उन्हें आग लगने का पता चला।
सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक युवक जल गया था। अग्निशमन विभाग प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट मान रहा है। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से रायपुर सादात थाना नगीना देहात जिला बिजनौर निवासी नरेश कुमार यहां हिम्मतपुर मल्ला भगवानपुर में दो कमरों की दुकान लेकर किराये पर रहते हैं। वहीं चाय आदि बेचते हैं। बुधवार रात भी वह दुकान के एक कमरे में अकेला सोया हुआ था। नरेश कुमार दूसरे कमरे में सोए थे। उन्हें आग लगने का पता नहीं चला। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर वह बाहर आए। तब तक देर हो चुकी थी। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›