Report by : Paras Bisht
Published at :
पैरामेडिकल का फर्जी डिप्लोमा कराने वाला इंस्टीट्यूट संचालक गिरफ्तार

58 युवाओं से लाखों की ठगी के आरोपी को जेल भेजा
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस ने पैरामेडिकल का फर्जी डिप्लोमा कराने के आरोप में इंस्टीट्यूट संचालक को उसके घर कमलुवागांजा के पास से गिरफ्तार किया है। 58 युवाओं से लाखों की ठगी के आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी इंस्टीट्यूट संचालक मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि डीपीएमआई खेड़ा गौलापार में छात्र रहे मुखानी निवासी हिमांशु नेगी ने 11 अक्तूबर को केस दर्ज कराया था। आरोप था कि डीपीएमआई के एमडी डॉ. प्रकाश मेहरा, प्रधानाधार्य डॉ. पल्लवी मेहरा और तनुजा गंगोला ने पंजीकरण के नाम पर लाखों रुपये लेकर फर्जी डिप्लोमा थमा दिया। पुलिस ने दिल्ली में डीपीएमआई की मुख्य शाखा में पता किया तो जानकारी मिली कि काठगोदाम स्थित कॉलेज के 2018 के आठ छात्रों को ही डिप्लोमा प्रदान किया गया है। उसके बाद प्रकाश मेहरा के फीस जमा नहीं करने पर कॉलेज को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया। इसके बाद भी आरोपी युवाओं से फीस लेकर फर्जी डिप्लोमा देता रहा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›