Report by : Paras Bisht
Published at :
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एकलव्य पीठ की होगी स्थापना : धामी
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एकलव्य पीठ की होगी स्थापना : धामी

यूओयू के आठवें दीक्षांत समारोह में की घोषणा, पीठ के माध्यम में प्रदेशभर में दूरस्थ शिक्षा से जुड़े शोध कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में एकलव्य पीठ की स्थापना करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पीठ के माध्यम में प्रदेशभर में दूरस्थ शिक्षा से जुड़े शोध कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने यूओयू के कुलपति प्रो.ओपीएस नेगी के आग्रह पर देहरादून कैंपस के लिए 20 करोड़ का बजट मंजूर करने की घोषणा की। कहा कि यूओयू में आईटी अकादमी के निर्माण के लिए भी जल्द शासन से 22 करोड़ का बजट जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी बुधवार को यूओयू के आठवें दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
दीक्षांत समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर के 15717 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। पांच छात्रों को पीएचडी, दो छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण, स्नातक के पांच, स्नातकोत्तर के 16 छात्रों को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। तीन अन्य को प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए गए। इस मौके पर धामी ने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध कार्यों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। इसके लिए जल्द ही विवि परिसर में एकलव्य पीठ की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आईटी अकादमी और देहरादून कैंपस का निर्माण सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए जल्द ही शासन स्तर से बजट जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›