Report by : Paras Bisht
Published at :
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के धावकों ने दिखाया दमखम
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के धावकों ने दिखाया दमखम

श्री पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज कुंवरपुर में नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए चयन के लिए प्रतियोगिता सम्पन्न

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के धावकों ने दिखाया दमखम

हल्द्वानी। जिला एथलेटिक एसोसिएशन नैनीताल द्वारा नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए चयन हेतु एथलेटिक्स प्रतियोगिता श्री पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज कुंवरपुर गोलापुर जनपद नैनीताल में दिनांक 23 और 24 दिसंबर 2023 को संपन्न हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी श्री राजीव लोचन द्वारा 600 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री जितेंद्र पाठक आर आई अल्मोड़ा जनपद भी उपस्थित थे । एथलेटिक्स एसोसिएशन नैनीताल के सचिव श्री नरेश जोशी द्वारा बताया गया की इस प्रतियोगिता में संपूर्ण जनपद से लगभग 91 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ियों को गुजरात में आयोजित होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में प्रतिभा करने का अवसर प्राप्त होगा। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लगभग 500 खिलाड़ियों को नेशनल कैंप में चयनित किया जाएगा, उसे कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा स्पॉन्सरशिप प्रदान की जाएगी ज्ञात हो कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान की जो एथलेटिक्स टीम हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर रही है और पदक प्राप्त कर रही है वह लगभग सभी इसी नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट से ही प्राप्त किए गए खिलाड़ी हैं नैनीताल जनपद के एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम निम्न अनुसार हैं ।
अंडर 14 बालक वर्ग ग्रुप ए में हर्षित नेगी ने प्रथम स्थान दीपक कश्यप ने द्वितीय और हार्दिक राज सिंह बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग के ग्रुप बी में पंकज भारद्वाज ने प्रथम आयुष रावत ने द्वितीय और रोहित कोरंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग के ग्रुप सी में महताब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि राहुल चंद्र बासनी द्वितीय और आदर्श रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इसी प्रकार अंडर 14 बालिका वर्ग के ग्रुप ए में ईशा राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग के ग्रुप बी में आयुषी नेगी प्रथम स्थान मानसी चिमवाल द्वितीय स्थान और साक्षी कब कोठी और गुंजन ने संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया । अंडर 14 की बालिका वर्ग में ग्रुप सी के परिणाम निम्नानुसार है÷ संजना बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हिमाक्षी मिश्रा और भानवी रावत ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
अंडर 16 के बालक वर्ग  की 600 मीटर दौड़ में क्रिस राय प्रथम राघवेंद्र सिंह द्वितीय और शिवांश रावत तृतीय स्थान पर रहे।नजबकि इसी आयु वर्ग के 60 मीटर दौड़ में मोक्षित बिष्ट प्रथम स्थान, शिवांश रावत द्वितीय और दक्ष पंत तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद विद्या में राघवेंद्र सिंह प्रथम, दक्ष पंत, द्वितीय और जय राज तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में विनोद आर्य प्रथम स्थान चंदन द्वितीय और नीरज कोरंगा तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार शॉट पुट प्रतियोगिता में मयंक नेगी प्रथम स्थान पर अमन कांडपाल द्वितीय और नीरज करायत तृतीय स्थान पर रहे ऊँची कूद की विधा में रविंद्र रैकुनी और विनोद आर्य संयुक्त विजेता रहे । 80 मीटर बाधा दौड़ कृष राय प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुरस्कार वितरित किए गए जिसमें आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष और उत्तराखंड पुलिस के एथलेटिक्स टीम के के कोच श्री जितेंद्र पाठक द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संगठन के सम्मानित सदस्य श्री चंद्रशेखर जोशी कुमारी किरण पांडे  नीरज बोहरा रंजन मिश्रा पूरन तिवारी के अतिरिक्त पूर्व एथलीट महेश बिष्ट महेश फरतियाल और रवींद्र खनका आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›