Report by : CWN Desk
Published at :
नोएडा में रिश्तों का कत्ल: भतीजे पर लगा बहन से दुष्कर्म और हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में 29 वर्षीय तरुण पांचाल ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सचिवालय में आईटी सलाहकार के रूप में कार्यरत था। जानिए पूरा मामला।

देहरादून।डालनवाला क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ की साकेत कॉलोनी में बुधवार शाम को एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस कंट्रोल रूम को शाम करीब पौने सात बजे सूचना मिली कि गली नंबर-1 में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रजनीश सैनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
मृतक की पहचान 29 वर्षीय तरुण पांचाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के मोती बाग का निवासी था। वर्तमान में तरुण साकेत कॉलोनी में रह रहा था और दिल्ली स्थित ‘प्राइमस पार्टनर्स’ कंपनी में कार्यरत था। यह कंपनी देहरादून सचिवालय में नियोजन विभाग के तहत आईटी सलाहकार (IT Consultant) के रूप में कार्य करती है। घटना के तुरंत बाद उसके साथी प्रतीक और निशांत उसे मैक्स अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मानसिक अस्वस्थता आत्महत्या का मुख्य कारण निकलकर सामने आ रही है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, तरुण पिछले नवंबर महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और एक मनोचिकित्सक से उसका उपचार जारी था। वह नियमित रूप से दवाएं भी ले रहा था। तरुण अविवाहित था और अपनी नौकरी के सिलसिले में देहरादून में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। डालनवाला थाना पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आत्महत्या के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था। पुलिस तरुण के मोबाइल फोन और उसके कमरे की भी तलाशी ले रही है ताकि किसी सुसाइड नोट या अन्य साक्ष्य का पता लगाया जा सके। मानसिक तनाव के चलते इस तरह के कदम उठाने की घटनाएं समाज में चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›