Connect with us

देहरादून

अंकिता केस: अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पुलिस की लंबी पूछताछ, क्या मिले ठोस सबूत?

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर से देहरादून पुलिस ने घंटों पूछताछ की। ऑडियो-वीडियो के साक्ष्यों पर हुए सवाल-जवाब। जानिए क्या है पूरी सच्चाई।

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित कथित साक्ष्य सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को देहरादून पुलिस ने उर्मिला से कई घंटों तक गहन पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने वायरल ऑडियो और वीडियो के स्रोतों के बारे में सवाल किए। उर्मिला ने पुलिस को पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनके बीच हुई बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सौंपी है, जिसे अब वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, उर्मिला को नेहरू कॉलोनी और डालनवाला में दर्ज प्राथमिकियों के सिलसिले में बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान उर्मिला ने वही ऑडियो और वीडियो पेश किए जो पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पुलिस ने उर्मिला से इन दावों की पुष्टि के लिए अतिरिक्त सबूत मांगे, लेकिन अभिनेत्री के पास वायरल रिकॉर्डिंग के अलावा कोई नया ठोस साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस अब इस मामले में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई परख रही है।
उर्मिला सनावर ने देहरादून पहुंचने से पहले दावा किया था कि उनके पास वीआईपी (VIP) से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक की पड़ताल में अंकिता हत्याकांड की जांच को प्रभावित करने वाला कोई नया तथ्य सामने नहीं आया है। उर्मिला ने अपनी सुरक्षा के लिए भी गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस ने एलआईयू (LIU) से रिपोर्ट मांगी है। उर्मिला ने बताया कि वह केवल न्याय के लिए साक्ष्य उपलब्ध कराना चाहती हैं।
अब उर्मिला को बृहस्पतिवार को हरिद्वार में एसआईटी (SIT) प्रभारी के सामने पेश होना होगा। हरिद्वार की प्राथमिकियों के संबंध में एसआईटी उनसे विस्तृत सवाल-जवाब करेगी। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इन वीडियो के पीछे कोई बड़ी साजिश है या यह केवल सुनी-सुनाई बातों पर आधारित दावे हैं। फिलहाल, सभी की नजरें एसआईटी की अगली कार्रवाई और ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Select Language

Advertisement