Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईद के नेपाल भागने की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एक टीम ने चंपावत, दूसरी टीम ने बनबसा में डेरा डाला, बनबसा और नेपाल बार्डर में वांटेड पोस्टर लगाए
हल्द्वानी। हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईद नेपाल के रास्ते विदेश भाग सकता है। इसकी पूरी संभावना है इसे देखते हुए एक टीम ने चंपावत, दूसरी टीम ने बनबसा में डेरा डाला हुआ है। उधर बुधवार को पुलिस टीम ने बनबसा और नेपाल बार्डर में वांटेड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के पोस्टर लगाए।
लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद को उपद्रव का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। परिवार समेत दोनों दंगे के दिन से ही फरार हैं। इन दोनों की बीवियों का भी उसी दिन से कोई पता नहीं है। वे दोनों भी पुलिस के रडार पर हैं।
पुलिस दोनों की कुर्की कर चुकी है। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विभिन्न एयरपोर्ट से डाटा प्राप्त कर लिया गया है लेकिन इनके अभी तक विदेश भागने की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल मलिक नेपाल के रास्ते बाहर भाग सकता है। इसे देखते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने चंपावत और बनबसा में पुलिस भेजी है। नेपाल बार्डर पर भी विशेष पहरा दिया जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस ने नेपाल बॉर्डर और सीमा से सटे स्थानों पर अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद के पोस्टर चस्पा किए। साथ ही लोगों से अपील कर रही है कि अगर दोनों कहीं भी दिखते हैं या इनके बारे में किसी अन्य तरह की सूचना हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने नंबर भी जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजेन्द्र नगर राजपुरा में नाले की चौड़ाई के विरोध में उग्र प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने जताया रोष

Select Language

Advertisement