Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे के पास बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक समेत युवक खाई में गिर गए।
नजानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के निकट एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मोटर साइकिल सवार राना चट्टी से बडकोट की तरफ आ रहे थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए। थानाध्यक्ष बड़कोट गजेंद्र दत्त बहुगुणा ने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी ओजारी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस द्वारा दोनों घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया।
जहां उपचार के दौरान कुलदीप (35) पुत्र मनमोहन सिंह राणा, ग्राम कुंसाला तहसील बड़कोट उत्तरकाशी ने दम तोड़ दिया। दूसरे गंभीर घायल सोहन सिंह (40) पुत्र नत्थी सिंह चौहान ग्राम राना तहसील बड़कोट उत्तरकाशी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर हायर सेंटर रैफर किया गया। सोहन ने देहरादून जाते समय बर्निगाड़ के आसपास दम तोड़ दिया। जिसे पीएचसी डामटा के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है। हादसे की खबर के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement